
उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में बढ़ती जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। बता दे कि शहर के आंतरिक मार्गो में अवैध पार्किंग से जाम की समस्या काफी अधिक बढ़ जाती है और यह मामला हाई कोर्ट पहुंचने पर यातायात को बेहतर बनाने की रणनीति में पुलिस जुट गई है।
एसएसपी ने शहर के पर्यटन कारोबारी व टैक्सी संचालकों के साथ बैठक कर बेहतर यातायात प्रबंधन को लेकर सुझाव मांगे हैं और साथ ही इसे धरातल पर उतारने का आश्वासन देते हुए लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी। बीते सोमवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस लाइन में होटल कारोबारी ,व्यापारियों, टैक्सी संचालकों तथा अन्य व्यापारियों के साथ बैठक की और शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था कैसे लागू होगी इसके लिए सुझाव भी मांगे। इस दौरान शहर में नए बन रहे पार्किंग स्थलों में स्थानीय लोगों के वाहनों के लिए भी स्थान आरक्षित रखने का सुझाव दिया गया और वही अधिवक्ता जगदीश जोशी द्वारा शहर के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाकर यातायात व्यवस्था पर नजर रखने का सुझाव भी मिला। बता दे कि यदि अब सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर वाहन खड़ा किया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

