![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| सर्दी बढ़ने के साथ ही दून चिड़ियाघर के जानवरों के खाने के मेन्यू में भी बदलाव किया गया है| उन्हें ठंड से बचाने के लिए चारे के साथ गुड, ख़ल और नमक भी दिया जा रहा है| खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था ठंड के अनुसार बनाने में जू प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ रहा है|
सर्दी बढ़ने के साथ ही जानवरों के बाड़ो के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है| मसूरी-देहरादून मार्ग मालसी के निकट स्थित चिड़ियाघर देहरादून जू में वन्यजीवों के लिए ठंड में रहने और उनके भोजन की खास व्यवस्था की गई है| चिड़ियाघर में मौजूद सांभर, काकड़, घुरल, जीतल को ठंड से बचाने के लिए जू प्रशासन ने खास व्यवस्था की है| इन वन्यजीवों के लिए भोजन में कुट्टी की मात्रा बढ़ाने के साथ गुड, ख़ल और नमक की मात्रा शामिल कर दी गई है| खाने में हिमालयन बत्तीसा भी दिया जा रहा है|
बता दें जू में 89 चीतल, 6 काकड़, तीन घुरल, नौ सांभर मौजूद है|
सर्दियों में सरीसृप वर्ग के जीव सुप्तावस्था में चले जाते हैं| उनमें सांप भी आते हैं| दून चिड़ियाघर में 12 प्रजातियों के दो दर्जन से अधिक सांप है| चिड़ियाघर प्रशासन ने सांपों के लिए भी खास व्यवस्था की है|
वन क्षेत्राधिकार के मुताबिक, सांपों के स्थान पर हीटर लगा दिए गए हैं| वहां कंबल के साथ पुआल भी पर्याप्त मात्रा में रखी गई है| कोशिश है कि हर हाल में सांपों को 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर के तापमान में रखा जाए| इसके लिए हर-चार घंटे में 2000 वाट का हीटर चालू किया जाता है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)