![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा जिले में लगातार ठंड में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। बता दें कि अल्मोड़ा में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है।
जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बादलों की आवाजाही और सर्द हवाओं के कारण तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बीते शुक्रवार को आसमान में बादलों की आवाजाही और सर्द हवाओं के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है तथा इस दिन अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में सुबह आसमान साफ रहा मगर जैसे ही दिन चढ़ता रहा बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और सर्द हवाओं ने भी ठंड बढ़ाई तथा बाजार में भी रौनक काम हो गई है।बीते दिनों न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था लेकिन ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाना भी शुरू कर दिया गया है। वही बेसहारा और मजदूर तबके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी व वरिष्ठ नागरिकों के संस्था डे केयर सेंटर के चंद्रमणि भट्ट ने नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग करी है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)