Uttarakhand- मीटर रीडिंग में गड़बड़ी करके ऊर्जा निगम को लगाया लाखों का चूना….. मचा हड़कंप

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां मीटर रीडिंग में गड़बड़ी करते हुए ऊर्जा निगम को लाखों की चपत लगाई गई है। बता दें कि मीटर रीडिंग की कारस्तानियो से ऊर्जा निगम में हड़कंप मचा हुआ है।

निगम के अधिकारियों की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उनमें मीटर रीडर ने न सिर्फ उपभोक्ताओं से मिलकर रीडिंग कम करने का खेल किया है बल्कि धांधली ना खुल पाए इसके लिए मीटरो को ही जला दिया है। मीटर रीडिंग में गड़बड़ी और उनको जलाकर रीडिंग नष्ट करने का यह मामला विकास नगर क्षेत्र से सामने आया है लगातार इलेक्ट्रिक शॉर्ट हो जाने की शिकायत आने पर क्षेत्र में निगम के अधिकारियों को कुछ गड़बड़ी लगी एक के बाद एक करके 40 मीटर जलकर खराब होने की शिकायत आने के बाद विकास नगर के सहायक अभियंता अरशद अली टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने मीटरो की जांच की और जांच के दौरान पता चला कि सभी मिटर को जला कर नष्ट किया गया प्रतीत होता है। गहनता से जब जांच की गई तो मीटर रीडिंग का काम देखने वाली निजी कंपनी के मीटर रीडर ने उपभोक्ताओं से मिलकर इस पूरी धांधली को अंजाम दिया। मीटर रीडर रीडिंग लेने के दौरान कम रीडिंग लिखता है जिससे बिल कम आता और इससे विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है।