
उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क हादसों की खबर सामने आती रहती है। बता दे कि एक ऐसी ही खबर रुड़की से सामने आ रही है जहां आगे चल रहे ट्रक में रोडवेज बस जा घुसी और मौके पर चालक की मौत हो गई।
इस दौरान 3 से 4 यात्री घायल भी हो गए। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर के छुटमलपुर डिपो की बस शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे यात्रियों को हरिद्वार लेकर जा रही थी और बस रुड़की के नगला इमरती के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक से ब्रेक मार दिया जिससे रोडवेज बस ट्रक के पीछे जा घुसी और बस चालक की मौत हो गई तथा कुछ यात्री भी इस दौरान घायल हो गए। मौके पर काफी चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इस हादसे की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों का उपचार कराया गया।

