आज से शुरू हुआ तीन दिवसीय श्री सिद्धबली महोत्सव

कोटद्वार| आज से सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत हो गई है| ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5 बजे पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए| मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है|


बता दें, महोत्सव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है|
पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को ग्रास्टनगंज के रास्ते स्टेशन रोड होते हुए भेजा जा रहा है|
ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ| सुबह 7 बजे मंदिर परिक्रमा, सुबह 8 बजे कुंडीय यज्ञ और सिद्धों का डांडा में ध्वज पूजा के साथ महोत्सव आगे बढ़ा|


आज अपराह्न 3:00 बजे ढोल दमाऊं, मशकबाज और बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी| महोत्सव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है|
यातायात निरीक्षक शिवकुमार के मुताबिक, शोभायात्रा के दौरान पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को ग्रास्टनगंज के रास्ते स्टेशन रोड होते हुए आवाजाही कराई जाएगी, जबकि मैदानी क्षेत्र से आने वाले वाहनों को बालासौड़ मार्ग से घराट रोड के रास्ते आवाजाही कराई जाएगी| जब शोभायात्रा तहसील चौराहा पहुंचेगी तब मैदानी क्षेत्र से आने वाले वाहनों को पटेल मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा|