उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को भाए लाटी के कार्टून, बोले- गांव के दिनों की याद दिला दी…

उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली का कार्टून किरदार लाटी खूब पसंद आया| इन कार्टून को देख वह खूब हंसे और कंचन को अपने दिल्ली आवास का बता दे बैठे| उन्होंने कहा कि इस पते पर इन कार्टून को पार्सल कर दो|


कंचन ने कहा कि धोनी ने करीब 12 मिनट तक उनसे व उनके परिवार से बात की| इस बीच उन्होंने उनके कार्टून किरदार लाटी के बारे में भी खूब बात की| ऑनलाइन ही कंचन ने उन्हें अपने बनाए कार्टून दिखा दिए| इसके बाद धोनी ने कंचन को अपने दिल्ली वाले आवास का पता बता दिया|


बातचीत के दौरान धोनी ने कंचन से कहा कि जो तुम कार्टून में पंचलाइन लिखती हो उन्हें गांव में बहुत सुना है| आज भी जब कभी उत्तराखंड के किसी भी रिश्तेदार या दोस्त से बात करता हूं तो अक्सर यह पंचलाइन और बातें सुनने को मिलती है| कहा कि बदलते समय के साथ अब ऐसा नहीं होता ऐसे में इन कार्टूनों ने एक बार फिर उन दिनों की याद दिला दी|
बता दे लाटी किरदार से चर्चा में आई कंचन का कार्टून पीएम मोदी को भी पसंद आया था| उत्तराखंड के लोगपर्व पर बने कार्टून को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साजा भी किया था| मूल रूप से कोटद्वार निवासी कंचन अपने कार्टून से लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़ने का काम कर रही हैं|