केदारनाथ यात्रा के दौरान महिला समूहों की मजबूत हुई आर्थिकी….. प्रसाद बनाकर महिलाओं ने किया 70 लाख से अधिक कारोबार

चार धाम यात्रा सीजन में उत्तराखंड राज्य के कई लोगों को रोजगार मिल जाता है। बता दे कि इस दौरान महिला समूह भी पीछे नहीं रहते महिलाएं प्रसाद और अन्य वस्तुओं से अपनी आर्थिकी को मजबूत करती है। इस बार भी केदारनाथ धाम में स्वयं सहायता महिला समूह की आय से उनकी आर्थिकी मजबूत हुई है।

समूह से जुड़ी रुद्रप्रयाग जिले की 500 महिलाओं ने प्रसाद बनाकर 70 लाख रुपए से अधिक का कारोबार किया है। इसमें चौलाई के प्रसाद से लगभग 65 लाख रुपए का व्यवसाय हुआ है वही हर्बल धूप, चूरमा, बेलपत्र, जूट एवं रेशम के बैग आदि से 5 लाख रुपए की कमाई हुई है तथा जनपद के काश्तकारों से ₹70 प्रति किलो के हिसाब से करीब 500 क्विंटल चौलाई की खरीद की गई इसका लाभ किसानों को भी मिला। बता दे कि यात्रा में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही है। प्रत्येक वर्ष महिलाएं लाखों का कारोबार करती हैं इस बार महिलाओं ने 70 लाख रुपए से अधिक पैसों का कारोबार किया है।