उत्तराखंड में 10 महीने में 1367 सड़क हादसे

देहरादून| कुमाऊं में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| तमाम दावों के बावजूद भी जिम्मेदार विभाग हादसों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है|
जारी आंकड़ों पर गौर करें तो कुमाऊं में जनवरी 2023 से अक्टूबर 2023 तक 555 सड़क हादसे हुए हैं| जिसमें 373 लोगों को जान गंवानी पड़ी है|


डीआईजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है|
बताते चले नैनीताल जिले में जनवरी से अक्टूबर के बीच 168 सड़क हादसे हुए हैं| पिछले साल इस अवधि में 202 हादसें हुए हैं| हादसों की संख्या तो कम हुई लेकिन जो दुर्घटना हुई है उनमें अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी है| वर्ष 2022 में अक्टूबर तक जहां 91 लोगों की मौत हुई थी, वहीं इस साल संबंधित अवधि में 97 लोगों की मृत्यु हुई है| नवंबर में सड़क हादसों में कई लोगों की मृत्यु हुई है|


राज्य में जनवरी से अक्टूबर तक 1367 दुर्घटनाएं हो चुकी है| वहीं पिछले साल 10 महीने में 1366 हादसे हुए थे| दुर्घटनाओं की संख्या के मामले में पूरे देश में उत्तराखंड में 23 वें स्थान और मृतकों की संख्या के मामले में 20 वें स्थान पर है, लेकिन दुर्घटनाओं की गंभीरता के मामले में आठवें नंबर पर है|