
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल आज उत्तराखंड पहुंचेंगे| दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ करवाना हो जाएंगे| जहां वह तीन दिन रहेंगे| यह उनकी नितांत निजी और आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है|
इस संबंध में एआईसीसी या राहुल के दफ्तर से कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है|
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी रविवार सुबह करीब 11:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे| इस दौरान पार्टी का कोई भी पदाधिकारी उन्हें यहां रिसीव करने नहीं आएगा| यहां से राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से केदारपुर के लिए रवाना होंगे|
उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता और बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल रिसीव करेंगे| केदारपुर में राहुल गांधी किस धर्मशाला में रुकेंगे, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है| कुछ धर्मशालाओं को पहले से रिजर्व किया गया है| इससे पहले राहुल गांधी इसी तरह से अचानक अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में पहुंचे थे| जहां उन्होंने तीन दिन रहकर सेवा कार्य में भी हाथ बताया था|

