Uttarakhand- पुलिस कर्मियों के साथ भिड़ रहे फर्जी फौजी को आर्मी इंटेलिजेंस ने किया गिरफ्तार….. बरामद किया 22 लाख रुपए का चेक

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस कर्मियों के साथ भिड़ रहे एक फर्जी फौजी को आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़ लिया है और आरोपित के कब्जे से सेना का फर्जी आई कार्ड, कैंटीन कार्ड, सेना के अन्य दस्तावेज एवं सूबेदार रैंक के स्टार, वर्दी आदि बरामद की है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित से गहनता से पूछताछ की और पूछताछ के दौरान आरोपित बार-बार अपने बयान बदल रहा है और पुलिस आरोपित का सही मकसद जानने का प्रयास कर रही है। बता दे कि आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों को सूचना मिली कि रुड़की कचहरी में पुलिस क्षेत्राधिकार कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति खुद को फौजी बताकर पुलिस कर्मियों से बहस कर रहा है जिस पर अधिकारी बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप सेंटर से सेना पुलिस एवं सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों को व्यक्ति पर शक हुआ और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी लेने के बाद आरोपित के कब्जे से फर्जी आई कार्ड समेत अन्य वस्तुएं बरामद हुई तथा उसके बैग से 22 लाख का चेक, सेना के छुट्टी के संबंधित दस्तावेज एवं वर्दी भी मिली है।