
अल्मोड़ा। आज दिनांक 4 नवंबर को प्रातः10:30 बजे से नंदादेवी के गीता भवन में महिला मोर्चा नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन किया गया।
जिसमें मधु भट्ट उपाध्यक्ष संस्कृति,साहित्य एवं कला परिषद मुख्य वक़्ता के रूप में रही। कार्यक्रम का संचालन लता पांडे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा द्वारा की गई कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी,व उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनम पालीवाल, मोहिनी कनवाल, मनोज बर्मा कोषाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष महिला भावना तिवारी, महामंत्री रेखा आर्य मंच पर उपस्थित रहे। राज्य मंत्री मधु भट् का नन्दा देवी मंदिर में सभी महिला समूह के द्वारा टीका लगाकर पूष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने गीता भवन में महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल देख कर उनका उत्साह वर्धन किया और महिला समूहो को ज्यादा से ज्यादा हमारी संस्कृति को बढ़ावा व अपनी सरकार की तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि ने सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने व सभी पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट किया, सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। महिला मोर्चा प्रभारी, कैलाश गूरुरानी, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनम पालीवाल, मोहिनी कनवाल ,तारा जीना, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी ने भी संबोधित किया।
कार्यकम में राज्य मंत्री,मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता मधु भट् ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओ को 33% आरक्षण देकर सम्मानित किया है,अब लोकसभा में पूरे देश से 180 महिला सांसद जीतकर आयेगी और इसके अलावा उन्होंने कई योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी। महिलाओ को स्वरोजगार के तहत मजबूत करने पर जोर दिया, केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओ की जानकारी दी। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आकर उन्होंने सभी महिला समूह को आगे को बढ़ावा देने का आहवान किया। कार्यकम को नगर अध्यक्ष द्वारा समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, नगर महामंत्री मनोज जोशी, सभासद, अर्जुन बिष्ट सभासद,व कई कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।

