Uttarakhand-राज्य स्थापना दिवस पर होगा भव्य आयोजन…… लहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

बागेश्वर। इस बार उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन होने जा रहा है। बता दे कि विकास भवन में प्रदर्शनी के साथ नगरपालिका के 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी किया जाएगा और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं नशा मुक्ति पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

पंचायती, सरकारी और गैर सरकारी भवन प्रकाशमान किए जाएंगे। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिला कार्यालय सभागार पर हुई बैठक में निर्णय लिए हैं। इस दौरान 9 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और वही सुबह प्रभात फेरी, शहीद पार्क पर वीरों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम भी तय है। शिक्षा विभाग विद्यालयों में पेंटिंग,l निबंध आदि प्रतियोगिता आयोजित कराएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल , उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, जिलाधिकारी अनुराधा पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।