Uttarakhand- राज्य में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा….. इतने पदों पर जल्द होगी दरोगा भर्ती

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बड़ी घोषणा की गई है। बता दें कि राज्य में कानून व्यवस्था को देखते हुए और युवाओं के लिए रोजगार हेतु पुलिस विभाग में 250 दरोगा भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा स्मृति दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। उनका कहना था कि 1800 पुलिसकर्मियों की नई भर्ती होगी जिसमें 1550 सिपाहियों की भर्ती पहले से गतिमान है। बलिदानी पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बलिदानी पुलिस कर्मियों से जुड़े अनुग्रह कोष में हर समय दो करोड रुपए रहेंगे ताकि आकस्मिक स्थिति में परिवार वालों को तत्काल रूप से ₹100000 की सहायता दी जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री का कहना था कि उत्तराखंड की सीमाएं दो देशों और दो राज्यों से मिलती है और अंतरराष्ट्रीय सीमा होने के कारण उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है यहां आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों और पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है इसलिए राज्य में अधिक पुलिसकर्मियों की जरूरत है तथा जल्द ही 250 दरोगा भर्ती कराई जाएगी।