Uttarakhand- दरोगा भर्ती धांधली के मामले में विजिलेंस ने संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए किया देहरादून तलब….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में दरोगा भर्ती धांधली के मामले में संदिग्ध व्यक्तियों को विजिलेंस द्वारा देहरादून तलब किया गया है। बता दें कि विजिलेंस निदेशक डॉ. मुरुगेशन ने एसपी मुख्यालय रेनू लोहानी के नेतृत्व में एक टीम गठित की है और 6 व्यक्तियों से बीते शनिवार को टीम ने पूछताछ की। जल्द ही इस मामले में विजिलेंस नामजद आरोपितो और निलंबित 20 दरोगाओं को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है और मामले में साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। बता दे कि उत्तराखंड राज्य में अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से कराई गई भर्तियों की जांच में पिछले दो साल दरोगा भर्ती धांधली का भी पर्दाफाश हुआ था इसमें नकल माफिया हाकम सिंह रावत के साथ इंटरनेट मीडिया पर कुछ दरोगाओं की फोटो भी प्रसारित हुई थी इसके बाद धांधली का संदेह हुआ जब जांच के तो पता चला कि 339 पदों पर वर्ष 2015 में दरोगाओं की सीधी भर्ती के दौरान 30 से भी ज्यादा दरोगा नकल करते हुए पास हुए हैं। बता दे कि पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से यह परीक्षा आयोजित की गई थी और जब विजिलेंस ने शुरुआती जांच करी तो अक्टूबर 2022 के दौरान विश्वविद्यालय के डीन नरेंद्र सिंह जादौन, हाकम सिंह, आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान समेत 8 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।