Uttarakhand -: मुख्यमंत्री धामी ने सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी को किया सम्मानित

बीते दिवस सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की ओर से घोषित सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हल्द्वानी के तेजस तिवारी को सम्मानित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है|


उन्होंने तेजस को भविष्य में शतरंज के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने व उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दी|
बता दे साढ़े 5 साल के तेजस तिवारी विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी है| जून में निकली फिडे रेटिंग में उन्हें 1149वीं रेटिंग मिली है| इससे पहले वह उत्तराखंड के ‘यंगेस्ट चेस प्लेयर’ का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं|


अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा घोषित सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हल्द्वानी के तेजस तिवारी को सम्मानित किया गया| मुख्यमंत्री ने कहा आज उत्तराखंड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है|
बता दे तेजस अब तक पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं|