नई दिल्ली:- चंद्रमा के बेहद करीब पहुंच गया है चंद्रयान- 3…….. पढ़ें पूरी खबर

वर्तमान समय में इसरो द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया चंद्रयान-3 चांद के काफी करीब पहुंच चुका है। यह भारत का सबसे महत्वकांक्षी अंतरिक्ष मिशन है और चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल आज अपने दूसरे और अंतिम डी- आर्बिटिंग को पूरा कर लेगा। यह जानकारी इसरो द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई है।

Advertisements

इसरो के अनुसार लैंडर मॉड्यूल के दूसरे और आखिरी चरण में बदलाव के बाद चांद से इसकी दूरी बेहद कम हो गई है और लैंडर माड्यूल 25 किलोमीटर × 134 किलोमीटर की दूरी पर आ गया है और चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल के लिए दूसरा डी- आर्बिटिंग आज सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है तथा लैंडर मॉड्यूल उम्मीद के मुताबिक सही तरह से कम कर रहा है तथा लेंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त 2023 को 5:30 से 6:30 बजे के बीच चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इसरो द्वारा चंद्रयान-3 बीते 14 अगस्त को लॉन्च किया गया था और अब जल्द ही इसके चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद जताई जा रही है।