
उत्तराखंड राज्य के हल्दुचौड़ के सिंगल फार्म निवासी युवक आर्मी की तैयारी कर रहा था और तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास करते समय वह गिर गया जिसके बाद स्वजन उसे हल्द्वानी अस्पताल लेकर आए और यहां आने के बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है। हल्दुचौड़ के सिंगल फार्म निवासी 19 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत इंटरमीडिएट के बाद आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था जिसके लिए वह रोज दौड़ने जाता था लेकिन अचानक दौड़ते वक्त बहुत गिर गया और उसके नाक से खून निकलने लगा मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मृतक के शव को लाया गया जानकारी के मुताबिक युवक के पिता हिसार में नौकरी करते हैं। और मनोज इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद आर्मी की तैयारी में लगा हुआ था तथा अचानक उसकी मृत्यु हो गई जिसके बाद परिवार में कोहराम का माहौल है।

