रामनगर:- बंदर के लिए छलांग लगाते हुए सड़क पर आ गया गुलदार…… मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड राज्य के रामनगर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा में कोटद्वार रोड पर बंदर के शिकार के प्रयास करने के दौरान गुलदार छलांग लगाते हुए सड़क पर आ गया और गुलदार को देख बस्ती के लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने काफी शोर मचाया और गुलदार खुद ही जंगल की ओर चला गया। कोटद्वार रोड जीजीआईसी स्कूल के पीछे बस्ती टाइगर रिजर्व के जंगल की दीवार से सटी हुई है बस्ती में रहने वाले बालम सिंह के अनुसार 7:30 बजे सुबह लोग अपने घरों के बाहर थे कॉर्बेट की दीवार पर लगी सोलर फेंसिंग के पल पर एक बंदर बैठा था गुलदार ने बंदर को निवाला बनाने के लिए छलांग लगाई और बंदर पेड़ पर चढ़ गया इसी दौरान गुलदार सड़क पर आ गया। बाहर बैठे लोगों में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच गुलदार भी जंगल की ओर चला गया और किसी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाया।