
अल्मोड़ा। जिले में इस बार कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सवा लाख बच्चों को एलबेंडाजोल खिलाई जाएगी। बता दे कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर डीएम ने तैयारी बैठक ली और बैठक में उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले के सवा लाख बच्चों को यह दवा खिलाई जाएगी जिसके लिए उनके द्वारा व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि अभियान के तहत एक से 19 वर्ष तक बच्चों को यह दवा खिलाई जानी है। दवा को आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर तथा शिक्षण संस्थानों के माध्यम से दिया जाएगा और उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को नियमानुसार ही एलबेंडाजोल की खुराक दी जाए और कोई भी बच्चा दवा लेने से ना छूटे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए तथा 22 अगस्त तक कई संस्थानों में दवा उपलब्ध करा ली जाए। इस दौरान बैठक में कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

