2047 तक 5 गुना बढ़ेगी भारत की प्रति व्यक्ति आय, जाने कारण

वित्त वर्ष 2047 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय डॉलर के संदर्भ में लगभग 5 गुना बढ़ने की उम्मीद जताई गई है, क्योंकि देश के मध्यम आय वर्ग का आकार लगातार वृद्धि कर रहा है|
एसबीआई रिसर्च के मुताबिक, देश की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2023 के $2,500 (2 लाख रुपये) से बढ़कर वित्त वर्ष 2047 तक 12,400 डॉलर (14.9 लाख) होने की उम्मीद है|


एसबीआई रिसर्च ने एक नोट में यह कहा है की वृद्धि ग्रेट इंडियन मिडल इनकम क्लास से प्रेरित होगा, जिसमें 2047 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष तक 25% करदाताओं के निम्नतम आय वर्ग से मध्यम और उच्च वर्ग में जाने की उम्मीद है|

इस नोट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 47 तक आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 588% बढ़कर और 48.2 करोड़ होने की उम्मीद है| जिससे कर योग्य आधार वाले कार्यबल में इसकी हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2023 से 22.4% से बढ़कर वित्त वर्ष 47 में 85.3% हो जाएगी| वहीं वित्त वर्ष से 47 में कामगारों की संख्या 53 करोड़ से बढ़कर 72.5 करोड़ होने का अनुमान जताया गया है|