
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में नैनी सैनी एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर प्रशासन को अभी तक कोई शेड्यूल नहीं मिला है और अभी तक ना ही कोई विमान सेवा देने वाली कंपनी ने अपनी साइट पर टिकट बुकिंग शुरू की है। नैनी सैनी एयरपोर्ट से हवाई सेवा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक शासन की ओर से 25 जुलाई से पिथौरागढ़ से पंतनगर, देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी लेकिन यह घोषणा अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। कंपनी ने विमान खरीद लिया है लेकिन सेवा शुरू नहीं हो पा रही है। माना जा रहा है कि अब सितंबर माह से ही उड़ान शुरू हो सकती है क्योंकि फिलहाल प्रशासन को इस मामले में कोई शेड्यूल नही मिला है।

