
अल्मोड़ा पुलिस ने अल्मोड़ा में स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है| जिसके तहत 16 लाख से ज्यादा कीमत की 162.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है|
ड्रक्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत अल्मोड़ा पुलिस की एसओजी व एएमटीएफ की संयुक्त टीम व अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने बाइक से स्मैक तस्करी कर रहे अभियुक्त मकसूद अली के कब्जे से 135 ग्राम व अभियुक्त महबूब अली के कब्जे से 27.5 ग्राम स्मैक, कुल मिलाकर 162.5 ग्राम स्मैक बरामद कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत f.i.r. दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई|
बता दें, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बड़ी मात्रा में स्मैक की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया गया है|

