मामूली कहासुनी के चलते पिता ने पुत्र को मार दी गोली, पढ़ें पूरी खबर

मामूली कहासुनी के कारण एक पिता ने अपने ही बेटे को बंदूक से गोली मारकर घायल कर दिया| जिला चिकित्सालय में हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया|

Advertisements


खटीमा के पकड़िया निवासी बादाम सिंह और उसका बेटा कमल सिंह घर पर परिवार के साथ खाना खा रहे थे| इस बीच पिता बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई| कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने पुत्र कमल (33 वर्ष) को गोली मार दी| गोली लगने से कमल गंभीर रूप से घायल हो गया| गोली चलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई| परिजन आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए| जहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया|
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि बेटा आए दिन पिता के साथ मारपीट करता रहता है| बृहस्पतिवार को भी पिता-बेटा में जमकर कहासुनी हुई| मामले को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है| तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी| घायल युवक का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है|