
उत्तराखंड में लंबे समय से पुलिस विभाग में भर्ती नहीं आई है| जिसके चलते पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवा साल दर साल निराश होते जा रहे हैं| ऐसे में एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि उत्तराखंड पुलिस में शीघ्र ही 190 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जा सकती है।
Advertisements

दरअसल उत्तराखंड पुलिस द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 197 पदों पर भर्ती हेतु अधियाचन भेज दिया गया है, जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि शीघ्र इन पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विज्ञप्ति भी जारी कर देगा।

