Uttarakhand:- मंत्री रेखा आर्य के प्रकरण में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…. पूरी जांच की कही बात

उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कहा गया है कि इस प्रकरण की पूरी जांच होगी मुख्यमंत्री के अनुसार यह संवेदनशील मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और किसी को राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए। वह मंत्री के बचाव में नजर आए, 210 करोड़ के घोटाले के लिए आरोप पर उन्होंने कहा कि ऑडियो में किसी के कह देने से आरोप सही साबित नहीं हो जाते दोनों 22 साल से साथ रह रहे हैं ऐसे में सवाल उठता है कि आज तक आरोप क्यों नहीं लगाए गए। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और इसमें किसी की राजनीतिक मंशा नहीं होनी चाहिए यह मामला बेहद संवेदनशील है इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है तथा गुनहगार बचना नहीं चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी और लगाए गए आरोप के मुताबिक साहू शादी के बाद से ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को प्रताड़ित करता आ रहा था इसके अलावा उनके साथ कई तरह की धोखाधड़ी भी साहू ने की है आरोप है कि साहू ने कंपनी के दस्तावेज पर उनके जाली दस्तावेज पर उनका नाम कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया जिसके बाद जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया गया, मारपीट की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस और एसआईटी जांच कर रही है और निष्पक्ष जांच के बाद ही मामला सामने आएगा।

Advertisements

Leave a Reply