Uttarakhand- HDFC बैंक शाखा में लगी आग…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बारिश के बीच हरिद्वार खन्नानगर कॉलोनी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कॉलोनी के बाहर दूसरी मंजिल पर बने एचडीएफसी बैंक की शाखा में आग लग गई और बीते रविवार को जब शाखा में आग लगी तो धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को मामले की सूचना दी। अग्निशमन दल ने आग मौके पर आकर बुझा दी हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार खन्नानगर कालोनी के बाहर दूसरी मंजिल पर एचडीएफसी बैंक की शाखा है और बीते रविवार को बैंक बंद था दोपहर के समय अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के व्यापारियों ने बैंक कर्मियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद मायापुर फायर स्टेशन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई और आग शार्ट सर्किट के कारण लगने की बात सामने आ रही है। अग्निशमन दल ने समय पर आकर आग बुझा दी अन्यथा इससे बड़ा नुकसान भी हो सकता था।

Recent Posts