अल्मोड़ा:- जिले में जनगणना के लिए चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न….. इस दिन से शुरू होगी जनगणना

अल्मोड़ा। जिले में जनगणना के लिए चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो चुका है राष्ट्रीय जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण यानी कि जनसंख्या गणना के कार्य को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था जो कि संपन्न हो गया है। इस दौरान जिले के 40 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया यह ट्रेनर्स तहसील और चार्ज स्तर पर जाकर प्रगणको व सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनिंग देंगे। इस अभियान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है। जिले में एक दिसंबर से जनसंख्या गणना शुरू होगी जिसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है।

Advertisements

Leave a Reply