सनसनीखेज:- उत्तराखंड के इस क्षेत्र में पति ने गंडासे से की पत्नी की हत्या

उत्तराखंड राज्य में अक्सर आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं। बता दें कि उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक और ऐसी खबर सामने आई है जहां पथरी थाना क्षेत्र के भुक्कनपुर गांव में पति ने गृहकलेश के चलते पत्नी की गर्दन गंडासे से काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बता दें कि इस घटना के बाद पति फरार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हुई और पति गुस्से में अपना आपा खो बैठा तथा पत्नी की हत्या कर खुद फरार हो गया। हत्या से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दे कि एक माह में पथरी से यह दूसरी हत्या की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक भुक्कनपुर गांव निवासी मुस्तकीम की शादी लगभग 18 साल पहले असमा से हुई थी दोनों के 5 बच्चे हैं और इनमें बड़ी बेटी है जो कि करीब 17 साल की है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों पति-पत्नी के बीच पहले भी झगड़ा होता रहता था तथा इस बार पति ने विवाद के चलते पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।