चारधाम यात्रा -: पैदल यमुनोत्री धाम रवाना हुई कैबिनेट मंत्री

आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर है| आज सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुई| जहां माँ यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी, और रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी|


वहीं, केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ी रही है| आज सवेरे 8:00 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 7454 यात्रियों ने प्रस्थान किया |
मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा गुजरात रफ्तार पकड़ रही है| ऑनलाइन पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में भी काउंटरों पर भीड़ उमड़ रही है|