राहत पर सावधान -: कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट, जाने बीत 24 घंटे के आंकड़े

भारत में 2 दिन लगातार कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद आज 7 फ़ीसदी की कमी दर्ज की गई है|


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 11 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुरुवार को यह मामले 12 हजार से अधिक थे| सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है|


देश में शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 के सक्रिय मामले 66 हजार 170 तक पहुंच गए है| इनका इलाज अस्पताल में या घर पर चल रहा है|
बता दें कि बीते 24 घंटों में 11,642 नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 28 मौतें हुई है|
सबसे ज्यादा कोविड-19 प्रभावित राज्य केरल है| केरल में 9 मौतें हुई है| देश में सबसे ज्यादा 40 मौतें गुरुवार को हुई|
वहीं, टीकाकरण की बात करें तो राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है|