आबकारी नीति घोटाले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से सीबीआई करेगी पूछताछ, पेशी से पहले बीजेपी पर साधा निशाना, कहां ‘किसी को भी भेज सकते हैं जेल…..’

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ करेगी| आज 11:00 बजे सीबीआई ने उन्हें अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए समय जारी किया है|
बताते चलें कि जांच एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है|


आज दिल्ली के मुख्यमंत्री की पेशी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं| जिसके तहत मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाबलों के अलावा दिल्ली पुलिस के 1000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है|


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की पेशी के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता हंगामा कर सकते हैं| इसको देखते हुए डीडीयू मार्ग स्थित आम मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी राजधानी में ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है|
सीबीआई की पूछताछ से पहले अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर एक बैठक बुलाई, जिसमें आम आदमी पार्टी के सभी नेता मौजूद रहे|
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘मुझे आज सीबीआई ने बुलाया है| पूरी सच्चाई से उसके सवालों के जवाब दूंगा| जब कुछ गलत किया ही नहीं तो छिपाना क्या|’
केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए यह बात कही कि ‘ये लोग बहुत ताकतवर हैं| अब आप जो मर्जी कर लीजिए| अब आप रोक नहीं पाएंगे| अब भारत दुनिया का नंबर वन देश बन के रहेगा|’