Uttarakhand- राज्य में और अधिक बढ़ सकता है तापमान……. जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड राज्य में आगामी समय में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में लोगों को चिलचिलाती धूप और अधिक सताएगी तथा राज्य के मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में लगातार गर्मी बढ़ने के कारण तापमान में काफी बढ़ोतरी हो रही है जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बीते शुक्रवार को तापमान 36.3 पहुंच गया जो कि इस सीजन में सामान्य से 4 डिग्री अधिक है और यह इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। वहीं बीते गुरुवार को राज्य में 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह द्वारा बताया गया कि आने वाले 4 से 5 दिनों तक पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 2 से 3 डिग्री तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर पहाड़ के 2500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। आगामी 18 अप्रैल को फिर से मौसम में बदलाव होगा और 19, 20 तथा 21 अप्रैल को देश भर में मध्यम से तेज बारिश तथा ओलावृष्टि और अधड़ चल सकती है जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है और किसानों की चिंता बढ़ सकती है।