दिल्ली से गिरफ्तार हुआ फर्जी डिग्री वाला डॉक्टर…… साढ़े छः लाख रुपए में खरीदी थी डिग्री

फर्जी डिग्री वाले डॉक्टर को गिरफ्तार करके पुलिस को एक और सफलता हासिल हुई है। बीएएमएस की जाली डिग्री के आधार पर प्रैक्टिस करने वाले फर्जी डॉक्टर को नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इस आरोपित ने नकली डिग्री बनाने वाले ग्रुप के सरगना इमलाख से साढ़े छः लाख रुपए में नकली डिग्री खरीदी थी और इसका रजिस्ट्रेशन भारतीय चिकित्सा परिषद में कराया था। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है और बीएएमएस की जाली डिग्री बेचने तथा इस डिग्री के आधार पर प्रैक्टिस करने वाले अभी तक 16 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद गुरफान निवासी चमेलियन रोड उत्तरी दिल्ली बताया। इस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया और बीते मंगलवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। उसने बताया कि उसकी मुलाकात इरफान के भाई सद्दाम से हुई थी और सद्दाम ने उसे बताया कि वह बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज मुजफ्फरनगर का पीआरओ है तथा वह उसे बीएएमएस की फर्जी डिग्री दिलवा देगा इसके लिए 1 सप्ताह क्लास लेने के लिए आना पड़ेगा और उसके बाद फर्जी डिग्री मिल जाएगी। आरोपित ने ऐसा ही किया और बाद में साढ़े छः लाख रुपए देकर फर्जी डिग्री बनवा ली और जाली डिग्री के आधार पर प्रैक्टिस करने लगा। जिसके बाद उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements

Recent Posts