![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा गया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक राज किया और गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन देश से गरीबी तो नहीं हटी मगर गरीब हटते चले गए। यह सब बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में कही गई। उनका कहना था कि विपक्ष ने हमेशा हर वर्ग को केवल वोट बैंक समझने का घिनौना कार्य किया है और देश के साथ समझौता किया है। यही नहीं बल्कि विपक्ष ने देश को बांटने का कार्य किया है और हकों के लिए पिछड़ा वर्ग पिछले 70 सालों से लड़ता रहा तथा 1955 में कालेलकर कमीशन ने अपनी सिफारिश में ओबीसी कमिशन को संवैधानिक मान्यता देने की बात भी कही लेकिन कांग्रेस में कितनी सरकारें बदली पर पिछड़ी जाति को न्याय नहीं मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में उन्हें न्याय मिला। उन्होंने बीते रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में कहा कि पीएम मोदी के कारण ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में निकाल सके क्योंकि कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान नहीं था आतंकवाद चरम पर था। पिछले 70 सालों के जिहाद के बाद पूरे हिंदुस्तान में एक देश ,एक विधान ,एक निशान का सपना साकार हुआ। धारा 370 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण हटी।इसलिए राहुल गांधी को भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत समझो यात्रा निकालनी चाहिए। भाजपा में सभी नीतियां गरीब और पिछड़ों को समर्पित है। सरकार ने 1.76 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन रसोई गैस मुफ्त देने की योजना लागू कर दी है और सरकार जो कहती है वही करती है। सरकार की कथनी तथा करनी में कोई अंतर नहीं ।है विकास में सब अपनी भागीदारी करें यह सरकार का हमेशा ही प्रयास रहता है और उत्तराखंड में राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए भी कमेटी बनाई और वही मतांतरण रोकने के लिए भी कठोर कानून बनाया गया है। इसके अलावा युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ ना कर पाए इसके लिए कठोर नकल रोधी कानून बनाया गया है। इस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा गया।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)