Uttarakhand-बारिश या धूप….. जानिए कैसा होगा राज्य में अगले 3 दिन का मौसम

उत्तराखंड राज्य में 19 फरवरी से उत्तरकाशी एवं चमोली जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की- हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, मगर राज्य में अगले 3 दिन तापमान बढ़ने और दिन एवं रात के तापमान में भारी अंतर को लेकर मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बदलते मौसम और बढ़ते तापमान से लोगों की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ेगा और यह मौसम फ्लू के लिए अनुकूल होता है। वही पहाड़ों में तापमान बढ़ने से हिमस्खलन की संभावना भी बढ़ रही है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में 5 से 7 डिग्री तक सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है और वही उत्तरकाशी तथा चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिको के अनुसार आसमान साफ रहेगा हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं तथा अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में ऐसा मौसम 21 फरवरी तक बना रहेगा।

Advertisements

Recent Posts