पद्म पुरस्कार 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों का एलान, देखी सूची

राष्ट्रपति ने तीन युगल मामलों सहित 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है| इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल है|


सूची के अनुसार, 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं| विदेशी एनआरआई/ पीआईओ/ ओसीआई की श्रेणीककक के दो और सात लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा| दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस, अग्रणी दिलीप महालानबिस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे|
बता दें कि इस साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, संप्रग सरकार के विदेश मंत्री रह चुके एसएस कृष्णा और तबला वादक जाकिर हुसैन सहित छह लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है| डॉ दिलीप महालनोबिस और मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान के लिए चुना गया है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों को ट्वीट कर बधाई दी और लिखा कि भारत के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों को देश स्वीकार करता है|
यह सम्मान औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाते हैं| इनका आयोजन आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है| राष्ट्रपति ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी है|
बता दें कि पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक है और यह तीन श्रेणियों पद्म पुरस्कार, पद्म भूषण और पद्मश्री में प्रदान किया जाता है|
देखे सूची -: