
अल्मोड़ा| आज दिनांक 26 जनवरी 2023 को प्रातः 7:00 बजे से बसंत पंचमी और 26 जनवरी के शुभ अवसर पर कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति एवं मानस पब्लिक स्कूल ढूंगाधारा के संयुक्त प्रयास से ढूगाधारा मोहल्ले में रामलीला ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया|
मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट एवमं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट के कुशल नेतृत्व और सफल निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सर्वप्रथम मानस पब्लिक स्कूल में झंडा फहराया गया। शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित कर मिठाई बांटी गई| मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर वंदना, प्रार्थना की गई| सबके लिए मंगल कामना अच्छे स्वास्थ्य और देश हित के लिए जागरूक होने और अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
तत्पश्चात मानस पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं , शिक्षक, ताइक्वांडो खिलाड़ियों एवं कल्पना कृति समिति के पदाधिकारी और सदस्य गणों ने मिलकर सफाई अभियान में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश दिया|
कार्यक्रम में मंजू बिष्ट, ममता त्रिपाठी, रंजना मंडारी, अनीता नेगी, अवनि बिष्ट, प्रतीक बिष्ट, प्रभात कुमार जोशी , कमल कुमार बिष्ट, हिमांशी भैसोड़ा, कृतिका भैसोड़ा, अंशिका बिष्ट, हेमा रौतेला, साक्षी कांडपाल आदि शामिल हुए और इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।


