
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन की जनपद अल्मोड़ा के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो देवाशीष नेगी ने कर्मचारियों को उनकी मांगों के संबंध में आश्वासन देते हुए कहा की हर हाल में कर्मचारियों की बात को शासन एवं सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा,
Advertisements

इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि एवं नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी कर्मचारियों को या विश्वास दिलाया कि उनके कार्यक्षेत्र के आधार पर कर्मचारियों के लिए हर संभव सहायता की जाएगी।
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के अल्मोड़ा जनपद के अधिवेशन का आयोजन एकता भवन में किया गया था।

