हकदारी और दावेदारी को लेकर कांग्रेस में छिड़ा नया युद्ध, पढ़ें पूरी खबर

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की दावेदारी को लेकर कांग्रेस में आंतरिक संघर्ष शुरू हो गया है। एक तरफ कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथों को मजबूत करने में जुटी है वही दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए रोजाना कांग्रेस में दावेदारों की संख्या बढ़ रही है।

कांग्रेस में बीते 6 दिनों में 48 कांग्रेसियों ने दावेदारी की है। कांग्रेस में प्रत्येक न्याय पंचायत से एक कांग्रेसी ने दावेदारी की है। हल्द्वानी, भीमताल, नैनीताल, कालाढूंगी, रामनगर तथा उत्तराखंड के और भी क्षेत्रों के प्रत्येक न्याय पंचायत से एक – एक कांग्रेसी ने दावेदारी की है। यह विषय कांग्रेस के भीतर काफी चिंता का विषय बन चुका है। समय बीतने के साथ ही कांग्रेस के सदस्य आने वाले विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे है।