नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने दुनिया को कहा अलविदा…… 75 वर्ष की आयु में हुआ निधन

नई दिल्ली। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो चुका है। उनका निधन गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में हुआ। बता दें कि शरद यादव काफी बीमार थे। उन्हें गुर्दे की बीमारी थी और 75 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें बीते गुरुवार की रात को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी तभी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके कुछ घंटे बाद उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी द्वारा फेसबुक पेज पर दी गई है तथा उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि शरद के साथ मेरा बड़ा लंबा और बेहद आत्मीय संबंध रहा है वह स्वभाव से बेहद सरल होने के साथ-साथ बेबाक भी थे तथा उनका निधन एक बड़ी क्षति है इस घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ हूं। इसी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस के नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।