
अल्मोड़ा| नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) बेहतरीन कार्य करने वाले युवा व महिला मंडल को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित करेगा|
पूरे वर्ष की गतिविधियों के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा और महिला मंडल को 25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार मिलेगा| एनवाईके ने इसके लिए जिलेभर में सक्रिय युवा मंडल और महिला मंडल से 25 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं|
जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के अनुसार, उत्कृष्ट युवा मंडल का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी| चयन के बाद सक्रिय युवा व महिला मंडल को राज्य स्तर पर चयन के लिए भेजा जाएगा| जहां प्रथम स्थान पाने पर 75 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 50 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 25 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा|
राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन लाख, द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक लाख और तृतीय पुरस्कार के रूप में 50,000 रुपए मिलेंगे|

