![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
आज ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस दौरान पीएम मोदी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया|
पीएम मोदी ने वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ‘मैं अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि उसे आज 26 दिसंबर के दिन को वीर बाल दिवस के तौर पर घोषित करने का मौका मिला| उन्होंने कहा वीर बाल दिवस हमें याद दिलाएगा कि 10 गुरुओं का योगदान क्या है, देश के स्वाभिमान के लिए सिख परंपरा का बलिदान क्या है| वीर बाल दिवस हमें बताएगा कि भारत क्या है, भारत की पहचान क्या है|’
वीर बाल दिवस के उपलक्ष पर आज उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ| मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे| इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह दिवस हमारी नई पीढ़ी को हमारे साहिबजादों के साहस, शौर्य और उनके पराक्रम से अवगत कराता है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)