
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस ने एक शराबी चालाक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह स्कूल के बच्चों और शिक्षकों की जान जोखिम में डालकर नशे की हालत में वाहन चला रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ ही इसका वाहन सीज कर डीएल भी निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि वाहन में 5 बच्चे और 2 शिक्षक थे जिन्हें अन्य वाहन से गंतव्य की ओर भेजा गया। दरअसल लोधिया बैरियर के पास बीते मंगलवार को पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन ने चेकिंग अभियान चलाया। उस दौरान पुलिस ने एसयूवी कार को रोका जब तलाशी ली गई तो चालक नशे में धुत पाया गया और वाहन में 5 बच्चों समेत शिक्षक भी थे जिसके बाद पुलिस चालक महेंद्र सिंह निवासी जिला अल्मोड़ा के खिलाफ लोगों की जान जोखिम में डालने और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी सीज कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने छात्रों और शिक्षकों को अन्य वाहन से गंतव्य की ओर भेजा।

