
उत्तराखंड राज्य से मानसून की विदाई हो चुकी है लगभग पूरी तरह से राज्य से मानसून जा चुका है और ऐसे में मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान साफ है तथा चमचमाती धूप से गर्मी भी महसूस हो रही है, हालांकि राज्य में सुबह शाम हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है आज भी मौसम सुहावना ही रहेगा और धूप खिली रहेगी तथा अगले हफ़्ते बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। बीते तीन अक्टूबर को मानसून राज्य से विदा हो गया है, आज चार अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा और 5 से 9 अक्टूबर तक राज्य के कुछ जिलों में बिजली चमकने तथा बारिश की संभावना है और 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान भी लगाया गया है।
Advertisements





