बागेश्वर – गांधी जयंती के अवसर पर नागरिक जनकल्याण न्यास ने पचास फिसदी ट्रान्सपोर्ट में सब्सीडी दी जाने की उठाई मांग

बागेश्वर । गांधी जन्यती के अवसर पर जनकल्याण न्यास की बैठक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सभी वरिष्ठ नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किये।बैठक की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने की। इस अवसर पर सर्वसमम्ति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गये ।
जिनमें बागेश्वर को हवाई मार्ग से जोड़ा जाने, हैलीपेड के लिए तीन स्थलों के नाम सुझाए गये, जिनमें
बागेश्वर मेहनरबूंगा का दोआब,
कठायत बाड़ाके पास गांगुलीधार तोक व क्वैराली के पास भंगेड़ी गांव ,टनकपुर से बागेश्वर रेल मार्ग का त्वरित निर्माण किये जाने,
अन्तर राष्ट्रीय वृद्ध दिवस को अगले वर्ष से ब्लाक, तहसील तथा जिला स्तरीय मनाने का सुझाव दिया गया। बैठक में
जनपद बागेश्वर में समान रुप सेकिन्नरों की शगुन राशि कम से कम ११०० रूपये तथा अधिकतम २१०० रूपये निर्धारित की जाने का प्रस्ताव पारित कर जिला पंचायत अध्यक्ष को भी ज्ञापन दिया गया।
वरिष्ठ नागरिकों को मीटिंग को जिस समय सरकार बुलाती है उसे निर्धारित समय के अनुसार बैठक आयोजित की जाय।
बरिष्ठ नागरिकों को साठ वर्ष पूरे होने पर निंशुल्क परिवहन,रेल सुविधा तथा हवाई मार्ग की सुविधा प्रदान की जाय।
इस अवसर पर लोकमणि पाठक,किशन मलड़ा,भवानी राम, महेश खेतवाल,हरीश पाण्डेय,नवल किशोर जोशी, केशवानंद,मान सिंह,जयन्त भाकुनी, नवीन लाल शाह,हरीश कुमार,तेज राम, रमेश पर्वतीय,गंगा सिंह, श्याम लाल,चरण सिंह,शेर सिंह, गोपाल टम्टा आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संचालन सचिव बाला दत्त तिवारी ने किया।

Advertisements

Leave a Reply