
अल्मोड़ा| बोनाफाइड पब्लिक हाईस्कूल में नशे के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि हर व्यक्ति को यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है| उन्होंने बच्चों से कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य को बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन न चलाने दें| इसके लिए जरूरत पड़े तो घर पर ही सत्याग्रह कर सकते हैं| परिवार की खुशियां बरकरार रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करना और कराना ही होगा| जो बच्चे यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अपने अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से घर पर सत्याग्रकरेंगे, उन्हें वे अपनी ओर से विशेष रूप से पुरस्कृत करेंगे|
उन्होंने उस वाहन में सवारी न करने के लिए कहा जिसका चालक नशे में हो साथ ही उसकी सूचना तुरंत 112 पर डायल कर देने के लिए कहा|
कार्यक्रम का आयोजन बोनाफाइड स्कूल और बदरी विशाल सेवा समिति की ओर से किया गया था|
इस दौरान एसएसपी ने मोबाइल की बुरी लत से बचने के लिए भी कहां| साथ ही कहा कि व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल साइट्स भ्रम की दुनिया है, कभी भी लाखों के इनाम जीतने के झांसे में ना पड़े|

