बांग्लादेश दौरे के लिए इंडियन क्रिकेट ए टीम का ऐलान, उत्तराखंड के अभिमन्यु कप्तान

उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी है| बांग्लादेश दौर के लिए इंडियन क्रिकेट ए टीम का ऐलान हो गया है| जिसमें देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान बनाया गया है| अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान की जिम्मेदारी मिलने की खबर से पूरे राज्य में उत्साह की लहर है|


अभिमन्यु ने अपने खेल से न सिर्फ टीम में जगह बनाई बल्कि आज वह इस टीम को लीड करने जा रही हैं| उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश भर के लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं|
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड स्क्वाड का ऐलान किया|
अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने 4 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से यश दयाल और रविंद्र जडेजा को बाहर कर दिया| इनकी जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और हरफनमौला शाहबाज अहमद को दी गई है| बांग्लादेश ए के खिलाफ चार दिवसीय दो मैचों के लिए भारत की ए टीम का भी चयन किया गया है| जिसके कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन है| अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी पर हर किसी की नजर रहेगी| क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि जिस तरह अभिमन्यु ने खेल में जगह बनाई है, उसी तरह वह हर जिम्मेदारी को निभाएंगे| क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है|