बड़ी खबर -: कैल नदी में डूबने से 4 किशोरों की मौत

चमोली| थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अंतर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 आयुवर्ग के 4 किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई|


मिली जानकारी के अनुसार, कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे| आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शव को निकाला|
मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है| किशोरों के परिजनों ने शुक्रवार से ही तलाशी शुरू कर दी थी लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों की कोशिश नाकाम रही| चारों किशोरों में से किसी का भी कुछ पता नहीं चला| आज सुबह 4 किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी|