![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में अक्टूबर के अंतिम दिनों में ठंड अपना कहर बरसा रही है। बता दें कि राज्य में इतनी जल्दी मौसम ठंडा हो जाएगा इस बात की कोई उम्मीद नहीं थी मगर अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम काफी ठंडा हो चुका है और बिना गर्म कपड़ों के लोग नहीं रह पा रहे हैं। हालांकि दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है मगर सुबह शाम फिर से ठंड अपना कहर बरपा रहे है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है जिसके चलते आगामी 5 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा जिसके बाद सुबह-शाम ठंड में और अधिक इजाफा हो सकता है। दरअसल उत्तराखंड राज्य में बीते दिनों लगातार हुई बारिश के कारण मौसम जल्दी बदल रहा है और इस सीजन में ठंड ने जल्दी ही दस्तक दे दी है जिसके चलते लोगों को खांसी- बुखार जैसी बीमारियां पकड़ रही हैं। बता दें कि इस बार सूखी ठंड पड़ रही है जिसके कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। हालांकि आगामी 5 दिन तक राज्य में बारिश नहीं होगी मगर ठंड में इजाफा हो सकता है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)